Table of Contents
📌 गांडीव लाइव डेस्क:
आदित्यपुर: रिवर व्यू कॉलोनी में श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न 🌺
रिवर व्यू कॉलोनी (आदित्यपुर-01) में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत माहौल बना। यहाँ नवनिर्मित श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर में भगवान शिव, शिव परिवार, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की प्रतिमाओं की विधिपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा की गई। चार दिवसीय ‘श्रीश्री रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ’ का समापन एक भव्य भंडारे के साथ हुआ, जिसमें स्थानीय हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया।
विद्वान् पुरोहितों द्वारा संपन्न अनुष्ठान
महायज्ञ का संचालन पंडित ध्रुव उपाध्याय के मार्गदर्शन में बनारस और बक्सर से आए सात विशेषज्ञ पुरोहितों की टीम ने किया। मुख्य यजमान के रूप में राकेश रंजन, विनोती महतो, बबलू कुमार, देवेश कुमार और हेमंत कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की। कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा से की गई, इसके बाद पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, जलाधिवास और नगर भ्रमण जैसे विविध अनुष्ठान संपन्न हुए।
श्रद्धा और सेवा का संगम
मुख्य आयोजक एवं समाजसेवी नगीना सिंह ने अपनी दिवंगत पत्नी सुंदरी देवी की स्मृति में इस मंदिर का निर्माण कराया है। मीडिया प्रभारी नीरज मिश्रा के अनुसार, अनुष्ठान के दौरान अन्नाधिवास, शर्कराधिवास और शय्याधिवास के बाद प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया गया।
इस धर्मार्थ आयोजन के सफल क्रियान्वयन में सतीश राय, नीरज मिश्रा, बिजेंद्र उपाध्याय, राम बिनोद गुप्ता, राकेश सिंहा, सुनील कुमार वर्मा, नवीन कुमार महतो और महावीर विद्यार्थी सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सम्बंधित समाचार
साराईकेला: नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सख्त, शस्त्र जमा करने का निर्देश जारी, आदेश उल्लंघन पर होगी कार्रवाई।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!