रांची के हिंदपीढ़ी से गायब 2 लड़कियों को पुलिस ने कर्नाटक से किया बरामद 

रांची के हिंदपीढ़ी से गायब 2 लड़कियों को पुलिस ने कर्नाटक से किया बरामद 

रांची के हिंदपीढ़ी से गायब हुई 2 लड़कियों का पता चल गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों को कर्नाटक से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आज ही दोनों को पुलिस की टीम सुरक्षित रांची लेकर आ रही है। टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस को यह सूचना मिली थी कि दोनों लड़कियां कर्नाटक में हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम को कर्नाटक भेजा गया। कर्नाटक पुलिस की मदद से दोनों को बरामद कर लिया गया है। 

बता दें कि लड़कियों के चाचा ने पुलिस को बताया था कि दोनों बहनें 11 जनवरी की दोपहर 12.30 बजे अपने घर से कांटाटोली के समीप मंगल टावर स्थित आधार केंद्र जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद दोपहर के करीब 1.20 बजे एक भतीजी ने फोन कर अपने पिता से कहा कि ऑटो चालक ने उनसे मोबाइल और पर्स छीन लिया है। जबरन कहीं दूसरी जगह पर ले जा रहा है। इतना बोलने के बाद फोन कट गया। दोबारा फोन करने पर फोन बंद मिला। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया है। बाद में पुलिस को दोनों का आखिरी लोकेशन ओरमांझी में मिला था। 

मामले के तुल पकड़ने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पीड़िता परिवार से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे। मौके पर अंसारी ने कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले को लेकर गंभीर हैं। सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है। सरकार पूरे परिवार के साथ खड़ी है। जल्द दोनों लड़कियों को वापस लाया जाएगा। इरफान अंसारी के साथ साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अजय नाथ शाहदेव और शहजादा अनवर आदि भी मौजूद थे। वहीं आज यह सूचना मिली की दोनों का पता चल गया है। पुलिस दोनों को लेकर रांची आ रही है। मामले की जानकारी पुलिस टीम के आने के बाद मिलेगी। 

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More