जदयू के जिला युवा अध्यक्ष है मयंक वायरल वीडियो को पुलिस ने लिया संज्ञान
बोकारो। जदयू के बोकारो जिला के युवा अध्यक्ष मयंक सिंह पर पुलिस ने दबिश बढ़ी दी है। बोकारो के रहने वाले ट्रांसपोर्टर सह नेता मयंक सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। जिसमें उन्होंने प्रतिबंधित एके-47 राइफल से धड़ा-धड़ फायरिंग करते दिख रहे हैं। उन्हें यह मालूम नहीं था कि यह वीडियो उनकी ही गले का फांस बन जायेगा। बोकारो एसपी चंदन झा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का एक दल मयंक सिंह के घर जाकर छानबीन भी कर रही है। जांच का जिम्मा एसपी ने चास एसडीपीओ को सौंपा गया है। बोकारो एसपी का कहना है कि वीडियो कहीं का भी हो सकता है। पर जिस तरह एके-47 राइफल से फायरिंग की जा रही है. वह गैरकानूनी है। पुलिस वीडियो की सच्चाई की जांच कर रही है। तकनीकी रूप से वीडियो के सभी पहलुओं की जांच की जार ही है। यदि जांच में जो रिपोर्ट आयेगी, उसे सत्यापित कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि मयंक सिंह चास थाना क्षेत्र में रहते है। इलेर्क्टोस्टील सहित अन्य कंपनियों में ट्रांसपोर्टर के रूप में भी काम करते हैं।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!