बोकारो। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के भारत एकता कॉपरेटिव के बगल स्थित जंगल में आज सुबह महिला का कटा हुई सिर मिला है। स्थानीय लोगों ने आज सुबह महिला का कटा हुआ सिर देखकर सेक्टर-12 थाना पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस आसपास के लोगों के माध्यम से महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि भारत एकता को-आॅपरेटिव से सातनपुर जाने वाली सड़क के बगल स्थित जंगल से महिला का सिर बरामद किया गया है। पुलिस कटे हुए सिर को थाना में रखा गया है। जबकि महिला की धड़ की खोज में पुलिस घटनास्थल के आसपास खोज कर रही है। महिला का कटा सिर मिलने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। समाचार लिखे जाने तक सेक्टर-12 थाना की पुलिस महिला की धड़ की खोज करने में जुटी हुई थी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!