राँची। पुलिस ने पीएलएफआई प्रवक्ता सह रीजनल कमांडर समेत एक अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप और सूरज गोप है। कल राँची पुलिस को जानकारी मिली थी कि अनगड़ा इलाके में किसी बड़े नक्सली घटना को अंजाम देने की फिराक में दो नक्सली भ्रमणशील हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एक टीम गठित किया गया। जिसके बाद दोनों नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार नक्सली के पास से एक राइफल, एक देसी बंदूक, 10 गोली, 10 मोबाइल, 5 सिम कार्ड और पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया गया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!