अमेरिका: हेलीकॉप्टर से टकराया प्लेन, 19 लोगों की मौत

by Aaditya HridayAaditya Hriday
अमेरिका प्लेन क्रैश ( America US Plane Crash )

अमेरिका प्लेन क्रैश ( America US Plane Crash ) : प्लेन में लगभग 64 यात्री सवार थे. ये हादसा उस वक्त हुआ जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड होने जा रहा था. तभी पीछे से आ रहे अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर की उससे टक्कर हो गई.

अमेरिका के वांशिगटन डीसी (Washington DC) में एक यात्री प्लेन और हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया (US Plane Crash). टक्कर होने के बाद प्लेन और हेलीकॉप्टर नदी में जा गिरे. सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. नदी से अब तक 19 शवों को बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि प्लेन में 64 लोग सवार थे. ये हादसा उस वक्त हुआ जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड होने जा रहा था. तभी पीछे से आ रहे अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर की उससे टक्कर हो गई.

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हमें खबर मिली है कि PSA द्वारा ऑपरेटेड अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 विमान कंसास से वॉशिंगटन ‘रीगन नेशनल एयरपोर्ट’ आ रहा था. वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि 65 यात्रियों की क्षमता वाले प्लेन में क्रू मेंबर सहित 64 यात्री सवार थे. जबकि जिस अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से उसकी टक्कर हुई उसमें तीन 3 सवार थे. यह Sirosky H-60 हेलिकॉप्टर था. इस हादसे में अब तक किसी को नहीं बचाया जा सका है. ( अमेरिका प्लेन क्रैश ( America US Plane Crash ) )

यह भी पढ़े… गिरिडीह: दुकड़ों में मिला युवती का शव, जानें क्या है मामला
यह भी पढ़े… 11 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश, फिर आरोपी के साथ जो हुआ…
यह भी पढ़े… संत मदर टेरेसा प्ले स्कूल के प्रिंसिपल ने 14 वर्षीय बच्ची के साथ की अश्लील हरकत 

ट्रंप ने जताया दुख

इस हादसे की जानकारी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को दी गई. व्हाइट हाउस की तरफ से जारी किए गए बयान में ट्रंप ने कहा कि भगवान पीड़ितों की आत्मा को शांति दे. मैं स्थिति पर नजर बनाए हुए हूं. वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा-

“हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं, फिलहाल बेहतरी की उम्मीद करते हैं.”

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद प्लेन और हेलीकॉप्टर पोटोमैक नदी में जा गिरे. DC पुलिस का कहना है कि प्लेन की जिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई, वह मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट का नहीं था. फिलहाल, रेस्क्यू अभियान शुरू होने की वजह से एयरपोर्ट पर सभी उड़ाने और लैंडिंग रोक दी गई हैं.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More