पलामू। जिले में पिछले साल धान की खरीद में बड़ा फजीर्वाड़ा सामने आया है। पैक्स को हर किसान से अधिकतम 200 क्विंटल धान खरीदना था। लेकिन 16 प्रखंडों के 178 किसानों से 200 क्विंटल की जगह औसतन 400 क्विंटल तक धान की खरीद की गई। इनमें से 60 किसान ऐसे हैं, जिनके पास खेत ही नहीं हैं। किसानों की फर्जी आईडी बनाकर यह गड़बड़ी की गई है। तय मात्रा से अधिक धान खरीदने की शिकायत पर पलामू डीसी ने जिला आपूर्ति विभाग से सभी 21 प्रखंडों के 200 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी थी। 16 प्रखंडों ने यह रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें इस फजीर्वाड़े का खुलासा हुआ। पिछले साल पलामू में कुल आठ लाख क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया था। किसानों ने शिकायत की थी कि ट्रांसपोर्टर रामदास साहू पैक्स के जरिए फर्जी किसानों के नाम पर धान की खरीदारी करा रहा है। इसके बाद पलामू डीसी शशि रंजन ने जांच का आदेश दिया। 5 सदस्यीय कमेटी अब तक मनातू पैैक्स, चांदो पंचायत भवन व सतबरवा प्रखंड में जांच कर चुकी है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!