क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) नकटी दुमका में विगत 42 दिन से प्रशिक्षण कर रहे रामगढ़ जिला के होमगार्ड के जवानों का पारन परेड का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र सुदर्शन मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त दुमका रविशंकर शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि रुप में पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़lतथा जिला प्रशासन के पदाधिकारी गण उपस्थित थे

इस अवसर पर जवानों के द्वारा काफी कम समय में ही परेड की तैयारीकर शानदार प्रदर्शन किया गया l सर्वप्रथम खुले जीप में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र पंक्ति वध जवानों का निरीक्षण किए इसके पश्चात जवानों के द्वारा मंच के सामने से मार्च पास्ट परेड किया गया जिसकी सलामी समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक दुमका सुदर्शन मंडल के द्वारा ली गई

तत्पश्चात उनके द्वारा जवानों का संबोधन किया गया होमगार्ड का गठन होमगार्ड के कर्तव्य उद्देश्य विधि व्यवस्था में होमगार्ड की भूमिका आदि के बारे में विस्तार से मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई जिला समादेष्टा होमगार्ड विनोद कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर वरीय पदाधिकारी से निर्देश लेकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी होमगार्ड कैंपस में निवास कर रहे एसआईआरबी के पदाधिकारी एवं जवान होमगार्ड के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा द्वारा चयनित 4 जवानों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा जिला के विधि व्यवस्था संधारण में होमगार्ड की भूमिका की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई परेड के स्तर को काफी सराहा गया तथा प्रशिक्षण प्रभारी कंपनी कमांडर प्रकाश रंजन की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!