रातू थाना के नाक के नीचे सरेआम एक लाख की लूट

एसबीआई से पैसा निकाल कर दंपती जा रहे थे घर
रांची। रातू थाना क्षेत्र में एक ओर जहां आज सुबह से ही कई थानों की पुलिस बाईक चोर गिरोह को गिरफ्तार कर पूछ ताछ कर रही थी वहीं दूसरी ओर झपट्टामार गिरोह थाना से मात्र आधा किमी की दूरी पर लूट की घटना को सरेआम अंजाम दे कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
भुक्त भोगी झखराटांड़ निवासी सब्जी कारोबारी 55 वर्षीय आदित्य साहू के मुताबिक वो अपनी पत्नी फुलकुमारी देवी के साथ अपने पैशन प्रो मोटरसाईकिल से रातू स्थित एसबीआई से अपना एफडी तोड़ कर एक लाख रुपया निकाल कर मकान बनाने के लिए छड़ सिमेंट खरीदने के लिए पहले तिलता स्थित सांई स्टील गये। वहां से निकल कर काठीटांड़ चौक गये, वहां से जानवरों के लिए दर्रा खरीद कर दोनों अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान रातू थाना से मात्र आधा किमी की दूरी हुरहुरी जाने वाले रास्ते में पीछे से काले रंग के अपाची मोटरसाईकिल में सवार दो नकाबपोश झपट्टामारों ने उनकी पत्नी के पास रुपये भरे थैले में झपटा लेकिन पत्नी फूलकुमारी देवी ने थैला नहीं छोड़ा, लुटेरे काफी दूर तक खींचा तानी करते रहे जिससे दोनों गिर गये उसके बाद उचक्के नोटों से भरा थैला ले कर संडे बाजार की ओर नौ दो ग्यारह हो गये।
बाद में दोनों भुक्त भोगी घायल हालत में थाना पहुंच कर अज्ञात झपट्टामारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More