हाथी के हमले में एक की मौत, चेली टोली के कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

by Aaditya HridayAaditya Hriday

सिमडेगा। हाथी के हमले से एडेगा पंचायत के अंतर्गत चेली टोली गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले ग्रामीण की पहचान लक्ष्मण मांझी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से कोलेबिरा में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया हुआ है। इसी झुंड से बिछड़ कर एक हाथी गांव में घुस गया। रविवार की देर रात हाथी ने गांव के कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति हमले का शिकार हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आज सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के लोगों को मुआवजे का भरोसा दिलाया। बताया जा रहा है कि आबादी वाले इलाके में हाथियों के प्रवेश कर जाने से ग्रामीण डरे हुए हैं। जान बचाने के लिए गांव के लोग पूरी-पूरी रात जाग कर पहरा दे रहे हैं। युवाओं की टोली मशाल लेकर हाथियों को गांव में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास कर रही है। इसके बावजूद अनाज की तलाश में हाथियों का झुंड इलाके के अलग-अलग गांवों में पहुंच रहा है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More