सभी रांची के हटिया के है, बिहार में पंचायत चुनाव में वोट देकर लौट रहे थे
कोडरमा। मेघातरी काली मंडा के पास आज सुबह ट्रक और टाटा सूमो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे सूमो पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान अनीता देवी (उम्र 45 वर्ष, पति उमा शंकर महतो) के रूप में हुई। जबकि घायलों की पहचान संजय कुमार महतो, शिव शंकर महतो, मदन कुमार महतो, छोटी कुमारी, उमा शंकर महतो, अनिता कुमारी, ड्राइवर सुशांत टोप्पो, दिनेश कुमार, सुरेश प्रसाद के रूप में हुई। सभी रांची के हटिया के रहने वाले है। जानकारी के अनुसार सभी टाटा सूमो में सवार होकर बिहार वैशाली जिला पंचायत चुनाव में वोट देने गए थे। वैशाली से रांची लौटने के क्रम में कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी काली मंडा के समीप विपरीत दिशा से तेज गती से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी। सूमो में सवार 10 लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीसीआर की मदद से सभी को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया। उनमें छह लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!