बोकारो। आॅपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ और आद्रा डीवीजन की सीआईबी ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम ने रात 11 बजे सेक्टर वन स्थित सीएचसी संचालक की दुकान संख्या 7 में छापेमारी कर 23 ई टिकट बरामद किया है। साथ ही टिकट बेचने के मामले में सेक्टर तीन शिवमंदिर के समीप के निवासी संतोष चंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संतोष चंद्र से जो टिकट बरामद हुई वो वह विभिन्न नामों से जारी की गई थी। पूछताछ के दौरान संतोष चंद्र टिकट में दर्ज नामों से संबंधित की दस्तावेज या सबूत नहीं दिखा सका। जिसके बाद उसे गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। आरपीएफ प्रभारी राजकुमार साव ने बताया कि बरामद टिकटों का मूल्य 36 हजार 390 रुपए हैं।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!