मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई, 6 से मौसम हो जाएगा साफ
रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने का सिलसिला जारी रहेगा। 3 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 3 से 5 फरवरी तक रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 4 फरवरी तक पूरे झारखंड में बारिश देखने को मिलेगा। जबकि 5 फरवरी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 6 फरवरी से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। तेज धूप निकलेगा। उसके बाद थोड़ी ठंड बढ़ेगी। पिछले लगभग एक सप्ताह से राज्य में मौसम पूरी तरह साफ है। तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत है। हालांकि, सुबह और शाम में ठंडी हवा चल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के नॉर्थ-ईस्ट हिस्सों पर पड़ेगा। पश्चिमी राजस्थान में इंडयूस साइक्लोनिक सकुर्लेशन के टकराने का असर झारखंड पर दिखेगा। हालांकि बुधवार को सुबह और दोपहर तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं देर शाम आंशिक बादल के छाए रहने का पूवार्नुमान किया गया है। झारखंड में अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी के संकेत है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम तापमान 05.9 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रांची में आज का तापमान अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!