मतदाताओं के जागरूकता के लिए वाकाथन में दौड़े पदाधिकारी

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वाकाथन में दौड़े जिले के पदाधिकारी
लोगों के मन में मताधिकार से जुड़ी हुई भ्रांतियों को दूर करना उद्देश्य : हीरालाल

धनबाद। मताधिकार का महत्व और नये मतदाताओं को अपना रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर आज शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के सचिव हीरालाल मंडल ने आज सुबह धनबाद में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की। जागरूकता अभियान के लिए जिला प्रशासन की ओर से वाकाथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने के लिए आए वह हुए थे। उन्होंने कहा कि इस वाकाथन के आयोजन का उद्देश्य लोगों को उनके मताधिकार के बारे में जागरूक करना था। ताकि लोगों के मन में मतदान के अधिकार से जुड़ी हुई कई भ्रांतियों को दूर कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके। वाकाथन की शुरूआत आज सुबह सिटी सेंटर से हुई। इसमें शामिल लोग रणधीर वर्मा चौक होते हुए डीआरएम चौक, धनबाद रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक, पूजा टॉकिज, सर्किट हाउस होते हुए पुन: सिटी सेंटर पहुंचे। इस वाकाथन में जिले के कई जनप्रतिनिधि, जिला मुख्यालय के अधिकांश विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी तो शामिल हुए। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों और झारखंड सशस्त्र पुलिस-03 (जैप-3) गोविंदपुर के जवान, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों के अलावा पीके राय मेमोरियल कालेज, श्रीश्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारी और शिक्षक भी शामिल हुए। वाकाथन में शामिल लोग अपने हाथों में मतदाता जागरूकता से जुड़े स्लोगन लिखे प्लेकार्ड और बैनर लिये हुए थे। इसके अलावा वे लोगों को जागरूक करने के लिए कई नारे भी लगा रहे थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More