रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी
सात फरवरी तक होगा नामांकन

रामगढ़। विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे एवं निवार्ची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के साथ समाहरणालय सभाकक्ष रामगढ़ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी को बताया कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर नामांकन 7 फरवरी तक पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ में किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य 8 फरवरी को तथा नामांकन वापसी का काम 10 फरवरी तक हो सकेगा। मतदान 27 फरवरी को पूर्वाहन 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। उपायुक्त ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की नियुक्ति का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उपचुनाव के लिए कुल 2025 मतदान कर्मी, 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 63 माइक्रो आॅब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। साथ ही सभी को चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। रामगढ़ उपचुनाव के मद्देनजर कुल 233 भवनों में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें रामगढ़ प्रखंड में 118 में दुलमी प्रखंड में 64, चितरपुर प्रखंड में 70 एवं गोला प्रखंड में 153 मतदान केंद्र बनाए गए है। इन मतदान केंद्रों के लिए कुल 55 सेक्टर एवं 10 क्लस्टर बनाए गए हैं। मतदान कर्मियों एवं मतदान सामग्री को सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है साथ ही मतदान कर्मियों के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More