पुलिस कस्टडी से भागे लुटेरे का सुराग नहीं ठाकुरगांव के दो सिपाही पर गिरी गाज

by Aaditya HridayAaditya Hriday


रांची। ठाकुरगांव लूट मामले में पुलिस कस्टडी से फरार लुटेरे सजीबुल अंसारी का आज तीसरे दिन तक ठाकुरगांव थाना की पुलिस सुराग नहीं ढूंढ सकी।
सजीबुल के पुलिस कस्टडी से भागने के मामले की जांच खलारी डीएसपी डीएसपी अनिमेष नैथानी कर रहे हैं । जांच में ठाकुरगांव थाना के दो सिपाहियों पर लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। जिन दो सिपाहियों पर कार्रवाई हुई है उनमें अनिल सूरीन और संदीप उरांव शामिल है।
मालूम हो की पुलिस गिरफ्त से भागा सजीबुल अंसारी पुराना शातिर अपराधी है, वह अपने गिरोह के साथ लूट सहित कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिसके खिलाफ ठाकुरगांव बुड़मू रातू व मांडर सहित कई अन्य थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें इन थानों की पुलिस को उसकी पहले से तलाश है।
मालूम हो कि शुक्रवार की रात इटहे खखरा गांव के पास तीन लुटेरों द्वारा फाईनांस कम्पनी के मैनेजर उत्तम कुमार मिश्रा से1लाख 33 हजार लूट लिया गया था। घटना के बाद शोर सुन कर इटहे गांव के ग्रामीणों ने तीनों लुटेरों को खदेड़ कर पकड़ लिया था। पीटाई करने के बाद ग्रमीणों ने तीनों को ठाकुरगांव थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। पकड़ में आये तीनो अपराधियों से पूछ ताछ में मिली जानकारी पर घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करने वाले चौथे आरोपी मनातू निवासी रियाजुल अंसारी की गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सजीबुल अंसारी को ले कर मनातू गांव गयी थी। सजीबुल दो दो सिपाहियों अनिल सूरीन और संदीप उरांव के साथ पुलिस की गाड़ी में बैठा था बाकी पुलिस कर्मी रियाजुल के घर छापामारी करने गये थे। उसी दौरान रात करीब दो बजे सजीबुल दोनों सिपाहियों को शौच जाने की बात बोला और हथकड़ी से हाथ निकाल कर पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया।
सजीबुल अंसारी एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं,उसके भागने के बाद हुई जांच में दो पुलिस कर्मियों, अनिल सूरीन और संदीप उरांव की लापरवाही सामने आई है जिनके खिलाफ कार्रवाई होगी, जांच रिर्पोट वरीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More