दो साल पूर्व हुई थी शादी छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों में होता था नोकझोक
जमशेदपुर। पोटका के तेतला पंचायत के खापरसाई गांव में एक दंपति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना के समय शनिवार देर रात घर पर सिर्फ ये दंपति ही थे। परिजनों को घटना की सूचना आज सुबह पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कर्मवीर सरदार (23) और उसकी पत्नी अंगूरी सरदार के रूप में हुई। मृतक कर्मवीर का भाई धर्मवीर सरदार ने बताया कि कर्मवीर सरदार की शादी अंगूरी सरदार से दो साल पहले हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। शादी के बाद से ही दोनो के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। बीती शाम वह घर से बाहर गया हुआ था। जब वह घर वापस आया तो रात को उसकी बेटी की रोने की आवाज सुनी। घर के अंदर जाकर देखा तो कर्मवीर और उसकी पत्नी अंगूरी सरदार फंदे से लटके हुए थे। इधर ग्राम प्रधान शत्रुधन सरदार ने बताया कि उन्हे घर वालों ने जानकारी दी। जब वे उसके घर पहुंचे तो देखा कि दोनों के शव को खाट में लिटाकर रखा गया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतका अंगूरी सरदार के मायके वालों को सूचना दे दी गयी है। उनके आने के बाद पूछताछ से पता चलेगा कि मामला घरेलू विवाद का है, या फिर अन्य कोई अन्य कारण है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!