प्रधानमंत्री बोले- ये बेहद खास उपलब्धि है, शाहरुख खान ने जाहिर की खुशी
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने 11 जनवरी को अमेरिका में चल रहे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में उपलब्धि हासिल की है। आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने फफफ की पूरी टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ये भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री के अलावा आरआरआर की इस बड़ी जीत पर बीग बी, शाहरुख खान से लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- आरआरआर की टीम को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ये एक वेल डिजर्विंग अवॉर्ड था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी आरआरआर की टीम को बधाई

पीएमनरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा- यह एक बेहद ऐतिहासिक पल है। फिल्म के कंपोजर एमएम कीरावाणी, एस एस राजामौली और आर आर आर की पूरी टीम को बधाइयां। भारत के लिए ये बेहद गर्व की बात है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!