- नामकुम थाने का मुंशी भूषण कुमार सस्पेंड
- बाईक छोड़ने के लिए मांगा था 15 हजार
- आई ओ नाम पर मांगा गया था रिश्वत
- एसएसपी ने शिकायत पर लिया एक्शन
रांची। जिले के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने नामकुम थाने में पदस्थापित मुंशी भूषण कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। जाानकारी के मुताबिक शशंक कुमार नामक व्यक्ति की मोटरसाईकिल कुछ दिनों पहले चोरी हो गयी थी,घटना के दो दिनों के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। जिसकी जानकारी पुलिस ने भूक्तभोगी शशांक कुमार को दी,पुलिस द्वारा मिली सूचना पर वह थाने से अपनी बाईक छुड़ाने गया था,जहां थाने के मुंशी ने शशांक कुमार से कहा कि केस के आईओ दादोगा सत्य नारायण तिवारी को गाड़ी छोड़ने के लिए 15 हजार रुपये देने होंगे। शशांक के लाख मिन्नत करने क बावजूद मुंशी नहीं माना तब थक हार कर शशांक ने इसकी शिकायत जिले के पुलिस कप्तान से कर दी,उसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच करवाया जिसमें शशांक के आरोप को सच पाया गया,रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंशी भूषण कुमार के खिलाफ एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!