नगड़ी पुलिस ने किया चोरी मामले का खुलासा नौकरी छोड़ने के बाद हो गया था बेरोजगार

by Aaditya HridayAaditya Hriday

शटर व लॉकर का चाबी मिला कर कर ली चोरी
चोरी के पैसे से खरीदी कार व मोबाईल बरामद

रांची। नगड़ी थाना पुलिस ने पतराटोली बाला लौंग स्थित वी एक्सप्रेस में हुई चोरी मामले का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रवि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी द्वारा चुरायी गयी राशी 10 लाख 75 लाख 5 सौ 49रुपये से खरीदी गयी फिगो कार, मोबाईल,व किस्त चुकायी गयी मोटरसाईकिल बरामद कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 28-29 जनवरी की रात में बालालौंग पतराटोली स्थित वी एक्सप्रेस नामक प्राईवेट कंपनी में आरोपी रवि शर्मा काम करता था,उसके काम से खुश हो कर कंपनी ने उसका प्रमोशन कर दिया साथ ही उस पर विश्वास करते हुए कार्यालय व लॉकर की चाबी भी उसे सौंप दी। बाद में उसे वक्त पर पेमेंट नहीं मिलने के कारण वह काम छोड़ दिया और बेरोजगार हो गया। उसी बीच उसकी नीयत में खराबी आ गयी और वह 28 जनवरी की रात में अपने पास मौजूद चाबी से पहले शटर खोला उसके बाद अंदर जा कर सीसीटीवी कैमरे का स्वीच आॅफ कर दिया उसके बाद लॉकर खोल कर वहां रखे कंपनी के10 लाख 75 लाख 5 सौ 49 रुपये चोरी कर ली। दूसरे दिन इस मामले में संचालक द्वारा नगड़ी थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। उसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देश पर बनी टीम द्वारा तहकीकात शुरु कि गयी जिसमें पुलिस को चोरी में शामिल रवि की जानकारी मिली, उसी सूचना पर पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि शर्मा को तिरिल से धर दबोचा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसे समय पर तनख्वाह नहीं मिलती थी इस लिये काम छोड़ दिया था लेकिन उसके पास चाबी थी इस लिए उसने चोरी का प्लान बना कर घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि चोरी की रकम से 2लाख 90 हजार में पुराना कार खरीदा,और अपने मोटरसाईकिल की किस्ती चुकता करने के साथ महंगे मोबाईल भी खरीदा,और 2 लाख एचडीएफसी बैंक के खाते में और 90 हजार भारत एप्प में जमा किया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More