झारखंड के खूंटी जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना खूंटी थाना क्षेत्र में हुई है। घर मेहमान बनकर आये व्यक्ति ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों की हत्या कुदाल से काटकर की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी खूंटी पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान बीतना मुंडा, उसका भाई सूरा मुंडा और विकास मुंडा के रूप में की गयी है। एक ही परिवार में तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में सनसनसनी फैल गयी है।
जानकारी के मुताबिक मुरहू थाना क्षेत्र का रहने वाला हेमंत पूर्ति तीन दिन पहले खूंटी थाना क्षेत्र स्थित भंडरा गांव अपने मामा के घर आया था। रविवार की देर रात मामा बीतना मुंडा, सूरा मुंडा और विकास मुंडा की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह खूंटी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।
हालांकि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!