हजारीबाग। केरेडारी के इतिज गांव में हाथियों के हमले में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। रविवार देर रात 12 हांथियों का झुंड अनाज की तलाश में गांव में घुसा। तेज ठंड के कारण गांव के लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। जिस कारण हाथियों के झुंड के गांव में आने की भनक ग्रामीणों को नहीं लगी। हाथियों का झुंड सबसे पहले रामवृक्ष राम सिंह भुईयां के घर में घुस गया। वे परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान हाथियों ने उनकी पत्नी रोहणी देवी (40 वर्ष), पुत्र मुकेश कुमार(12 वर्ष) पुत्री सुंदरी कुमारी (10 वर्ष) को कुचल कर मार डाला। रामवृक्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा 2 और लोग हमले में घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!