रांची | झारखंड में संयुक्त वाम मोर्चा, राजद, जदयू की तरफ से राजभवन के समक्ष 28 जून को धरना प्रदर्शन किया जाएगा. अलग-अलग क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को पूर्णतः लागू करने और विस्थापन आयोग की मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है. सीपीआई के प्रदेश कार्यालय में वाम दलों और अन्य सहयोगी दलों की संयुक्त पीसी में पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने इसकी घोषणा की. सीपीआई नेता और पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने कहा कि राज्य भर में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अलग अलग संगठन आंदोलन कर रहे हैं|
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो स्थिति सामान्य होने पर सात से दस दिनों के अंदर मॉनसून केरल से होते झारखंड में प्रवेश करता है. लेकिन इस बार मानसून के एक सप्ताह देर से आने के कारण इस बार 15 जून से 18 जून के बीच राज्य में मॉनसून की एंट्री होगी. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र पहुंच जायेगा. इसके बाद 15 जून को यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार तक पहुंच जायेगा. 20 जून को मानसून गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा. 25 जून तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर पहुंच जायेगा. वहीं 30 जून को यह राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा ओर पंजाब में प्रवेश कर जायेगा.
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से झारखंड में 12 जून से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावन भी व्यक्त की है. जिसमें बताया गया है कि 10 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी. वहीं, कुछ इलाकों में दोपहर बाद बादल छाये रहेंगे. लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं, 12 जून से 14 जून तक राज्य के उत्तरी पूर्वी और मध्य भागों में बारिश की जानकारी दी गयी है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!