मोनिका किस्कू बनी जिला परिषद अध्यक्ष , सुनील निर्विरोध उपाध्यक्ष बने विजयी हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार थे


साहिबगंज। जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मोनिका किस्कू और सुमी मरांडी के बीच मुकाबला था। जिसमें मोनिका किस्कू विजयी हुईं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ सुनील यादव ने ही नामांकन किया। जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव ने जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू और जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव को जीत का प्रमाण पत्र दिया और पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पुलिस कप्तान अनुरंजन किस्पोट्टा, डीडीसी प्र•ाात कुमार बरदियार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित तमाम अधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय स•ाागार में निर्वाचित जिला परिषद के स•ाी 20 सदस्यों को विधि पूर्वक शपथ दिलाई थी। इस दौरान निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को अपने अपने कार्य के प्रति जनता के हित में ध्यान में रखते हुए काम करने की शपथ दिलाई गई। संविधान के नियमों का पालन करने की •ाी शपथ दिलाई गई। निर्वाचित 20 जिला परिषद सदस्यों में 12 सदस्य झामुमो और कांग्रेस के प्रत्याशी जीत कर आए हुए हैं। बाकी आठ सदस्य •ााजपा के कोटे के हैं। ऐसी स्थिति में •ााजपा को बहुमत नहीं मिलने की वजह से इनका कोई •ाी उम्मीदवार अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद पर नहीं आ सका।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More