सम्पन्न हुए हदकल लुवाठी पदयात्रा की समीक्षा के लिए बैठक की गयी

by Aaditya HridayAaditya Hriday

आज दिनांक 13 फरवरी 2022 को चौक पर विगत 10 तारीख को सम्पन्न हुए हदकल लुवाठी पदयात्रा की समीक्षा के लिए बैठक की गयी।

बैठक में कार्यक्रम की समीक्षा की गई जिसमें अपनी अपनी जिम्मेदारी भलीभांति निभाने के लिए बधाई दी गयी। बैठक की अध्यक्षता अनाम ओहदार और संचालन त्रिभुवन बेदिया द्वारा किया गया। बैठक में संतोष महतो ने कहा कि झारखण्डी भाषा संघर्ष समिति रामगढ़ का गठन किया गया है जो कि सामूहिक नेतृत्व के आधार पर चलेगा और भाषाई आंदोलन से लेकर खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियोजन नीति के बाद भी प्रखर तरीके से चलता रहेगा साथ ही साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमे झारखण्डियत को मजबूत करने सम्बन्धी सेमिनार,प्रशिक्षण शिविर ,जागरूकता अभियान भी होंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग विभिन्न मुद्दों के बुनियादी जड़ों को समझ सकें।

WhatsApp Image 2022 02 13 at 6.12.56 PM

लालबिहारी महतो और चंद्रशेखर पटवा ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी 17 फरवरी को चितरपुर में ओवरब्रिज (कॉलेज मोड़) से लेकर रजरप्पा मोड़ तक हदकल लुवाठी जुलूस निकाला जाए जिसको समिति ने सर्वसम्मति से आयोजित करना तय किया और चितरपुर के 13 पंचायतों में जन जागरण अभियान चलाना तय किया गया। समिति द्वारा आगामी दिनों में वृहद मानव श्रृंखला बनाकर भाषाई आंदोलन में एकजुटता दिखाने का फैसला किया गया।ओमप्रकाश महतो ने कहा कि वर्तमान भाषाई आंदोलन में भविष्य में किसी बाहरी नेता अथवा किसी व्यक्ति विशेष का महिमामंडन न करने का फैसला लिया गया है साथ ही साथ तय किया गया कि झारखण्डी भाषा संघर्ष समिति व्यक्तिवाद पर न चलकर सामूहिक नेतृत्व के आधार पर काम करेगा। द्वारिका प्रसाद ने कहा कि समिति द्वारा आंदोलन के व्यापक प्रचार और प्रसार करने के लिए समिति के सदस्य खुद से सोशल मीडिया,प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का संचालन करने की जिम्मेदारी संभालेंगे ताकि आंदोलन का असल मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचे और आंदोलन की दशा-दिशा प्रभावित न हो।

WhatsApp Image 2022 02 13 at 6.12.55 PM

बैठक में रामगढ़ जिले के सभी प्रखण्डों के जागरूक युवा और सदस्य पहुँचे थे मुख्य रूप से अनिकेत ओहदार,हेमलाल महतो, मुनिनाथ महतो, संतोष महतो, अनाम ओहदार,मुरली महतो, दशरथ महतो, संतोष ओहदार,कुलदीप महतो, छोटन महतो,मनगोविंद महतो, महेश निगम,सुरेंद्र कुमार,टेकलाल महतो, कौलेश्वर महतो, प्रकाश, भीम महतो, खिरोधर महतो, उमेश महतो,मुकेश महतो, धनंजय कुमार,पवन कुमार महतो,छोटन महतो, दिनेश महतो, सुजीत ओहदार,संदीप महतो, राजन महतो, अनुज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More