पुलिस अलर्ट, क्षेत्र में चलाया जा रहा है सधन सर्च आॅपरेशन
नक्सलियों ने 27 जनवरी को बुलाया है झारखंड-बिहार बंद
गिरिडीह। एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों 21 से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है। जबकि 27 जनवरी को झारखंड-बिहार बंद बुलाया गया है। प्रतिरोध दिवस के दौरान नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मोबाइल टावर उड़ाया है। भाकपा मावोवादी संगठन का प्रतिरोध दिवस के दौरान गिरिडीह में नक्सलियों ने दो मोबाइल टावर उड़ाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इधर, नक्सलियों के द्वारा टावर उड़ाए जाने की घटना के बाद पुलिस अलर्ट है और इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। झारखंड में नक्सलियों का प्रतिरोध दिवस को लेकर उत्पात जारी है। प्रशांस बोस और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादियों ने झारखंड और बिहार में 27 जनवरी को बंद की घोषणा की है। इसके पहले प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा व मधुबन में विस्फोटक लगाकर नक्सलियों ने मोबाइल टावर उड़ा दिया है। इसके साथ ही नक्सलियों ने घटनास्थल पर पोस्टरबाजी कर प्रतिरोध दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया है। मधुबन ओर खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनियाटांड में दो मोबाइल टावर उड़ाए हैं। इधर, नक्सलियों के द्वारा टावर उड़ाए जाने की घटना के बाद पुलिस अलर्ट है और इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!