डांगुवापोसी यार्ड में कई बोगियां हुईं बेटपरी, एक के ऊपर एक चढ़ी बोगियां

by Aaditya HridayAaditya Hriday

सुबह 10:30 बजे हुई घटना के बाद रूट की कई ट्रेनों को परिचालन प्रभावित

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिविजन के डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के सीक लाइन यार्ड में मालगाड़ी की कई बोगियां रोल डाउन हो जाने के बाद बेपटरी हो गईं। बोगियां एक के ऊपर एक चढ़ गईं। यह रेल दुर्घटना आज सुबह लगभग 10:30 बजे की बतायी जा रही है। रेल अधिकारियों ने मौके पर जाकर राहत काम करना शुरू कर दिया है। दुर्घटना कलैईया गांव के समीप सीक लाइन यार्ड की बतायी जा रही है। फिलहाल अधिकारिक रूप से इस रेल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नही चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी हुई है उसमें इंजन नही थी। शायद बोगियों की छिटपुट मरम्मती के लिए यार्ड में खड़ी थी या फिर कुछ अन्य कारणों से खड़ी थी यह फिलहाल स्पष्ट नही है।
राहत कार्य में जुटे रेलकर्मी
बताया जा रहा है कि सुबह के लगभग 11 बजे स्टेशन में हूटर बजा। इसके बाद कर्मचारियों, अधिकारियों व आसपास के लोगों को जानकारी हुई कि कहीं रेल दुर्घटना हुई होगी। बोगियों के सीक लाइन यार्ड में बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रेलकर्मियों व संबंधित विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुट गये हैं।

रूट पर कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित
सूचना मिली है कि चक्रधरपुर से रिलीफ ट्रेन के साथ लग•ाग 140 टन क्रेन भेजा गया है। घटना के बारे में कुछ लोग बता रहे हैं शायद कंपन के कारण मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी होकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई होगी।

इस रेल दुर्घटना के बाद अप और डाउन लाईन पर पैसेजरों व अन्य ट्रेनों का आवगमन प्रभावित हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक रेलवे कर्मचारी पदाधिकारी बोगियों को पटरी में लाने के कार्य में लगे हुए हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More