आमतल्ला में आम लदे पिकअप वैन और ट्रक में टक्कर, ड्राईवर-खलासी की मौत

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

पिकअप के बोनट में फंस गया था दोनों का शव, क्रेन की मदद से निकाला गया लाश

दुमका। दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित आमतल्ला गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। सोमवार की मध्य रात्रि हादसा आम लदे पिकअप के आगे चल रहे ट्रक से टकराने से हुई। मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ की दिशा से आम लदा पिकअप वैन आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पिकअप ने आगे चल रहे ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि पिकअप वाहन के बोनट का पूरा हिस्सा ट्रक के पीछे घुस कर पूरा चिपटा हो चुका था। इस दर्दनाक दुर्घटना में पिकअप वाहन के चालक और खलासी की मौके पर ही दबने से मौत हो गयीं।

क्रेन की मदद से निकाला गया शव


सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमन राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद किसी प्रकार से ट्रक को आगे खिसकाते हुए पिकअप के दबे हुए हिस्से को निकाला गया। फिर क्रेन की मदद से शव को निकालते हुए पिकअप को थाना लाया गया।

चालक-खलासी की हुई पहचान


पिकअप के चालक राकेश घोष और खलासी कोशिक मोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना मध्य रात्रि की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक चालक और खलासी के परिवार के लोगों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा जायेगा।

पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान से आ रहा था पिकअप वैन


प्राप्त जानकारी के अनुसार आम लदा पिकअप वैन पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान से पाकुड़ की ओर जा रहा था। जबकि ट्रक पाकुड़ से बिहार के बौंसी की ओर जा रहा था। ट्रक किसी कारण से रास्ते के किनारे खड़ा कर दिया गया था। इसी खड़े ट्रक में पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चालक और खलासी की केबिन में ही दब कर मौत हो गई।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More