रांची। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आज देर शाम 6:00 बजे तक संपन्न हो जाएगा। शाम 4:00 बजे मौसीबाड़ी से भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर अपना गृह वापसी करेंगे। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम को मौसीबाड़ी में दर्शन करने के लिए सुबह से ही हजारों श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। जगन्नाथपुर मंदिर समिति के प्रथम सेवक राहुल शाहदेव ने कहा कि शाम 6:00 बजे भगवान मुख्य मंदिर के लिए वापस हो जाएंगे। फिर इसी के साथ 10 दिनों का भव्य पूजा का समापन होगा। इसके साथ ही जगन्नाथपुर में लगने वाला मेला भी खत्म हो जाएगा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि कभी 9 दिन या फिर कभी-कभी 10 दिन पर भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा की वापसी होती है। इस वर्ष 10 दिनों के बाद वापसी हो रही है। क्योंकि 9वें दिन शनिवार था। इसी को देखते हुए मंदिर समिति के लोगों ने 10वें दिन घुरती रथ यात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!