बालू लेकर रांची की ओर जा रहे थे सभी वाहन, तीनों के चालक फरार
खूंटी। अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन की ओर से देर रात लगभग ढाई बजे अलग-अलग जगह से तीन अवैध बालू से लदे हाइवा को जब्त किया गया है। पकड़े गए गाड़ी का नंबर ओडी-14 आर-4650 और जेएच 01 सीपी-2037 है, जबकि एक हाइवा में नंबर नहीं था। अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन अब सक्रिय दिख रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन बालू का अवैध परिवहन करते हुए तीन हाइवा को जब्त कर लिया गया है। रात में लगभग 2.30 बजे के करीब कर्रा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से एसडीओ अनिकेत सचान ने 3 गाड़ी को पकड़ा है। जिसमें पहली गाड़ी लोधमा चौक के पदमपुर से पकड़ा, दूसरा मालगो गांव से और तीसरे गाड़ी को लोधमा बस्ती के रास्ते से पकड़ा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अचानक अवैध बालू के निरीक्षण में निकले थे। तभी सड़कों पर तेज रफ्तार से बालू से लदा हाइवा रांची की ओर जाते हुए देखा। जिसे हमारे बॉडीगार्ड ने पकड़ लिया लेकिन किसी तरह से चालक वहां से भाग निकला। एसडीओ अनिकेतन साचन ने इस मामले पर आगे बात करते हुए बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। तोरपा और कर्रा से होते हुए बालू का रांची में परिवहन होता रहा है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!