रांची। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे शनिवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा. ईडी की ओर से उसे रिमांड पर लेने के लिए आवेदन देने की संभावना है. ईडी ने समन भेज कर उसे 26 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था.
जमीन कारोबारी कमलेश कुमार शुक्रवार को छठे समन पर ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर हुआ. इससे पहले वह ईडी के पांच समन को नजरअंदाज कर चुका है. वह शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचा. लंबी पूछताछ के बाद देर शाम ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!