दूसरी मंजिल से गिरकर चेन्नई में मजदूर की मौत  

by Aaditya HridayAaditya Hriday

गिरिडीह के मजदूर की चेन्नई में मौत हो गयी। बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के अजनिया टोला निवासी जनेश्वर राम के 25 वर्षीय पुत्र हरिओम कुमार की मौत चेन्नई में प्लांट में काम करने के दौरान हो गयी। घटना बुधवार को दिन के लगभग 10 बजे की बताई जाती हैं।

मृतक चेन्नई की एक कंपनी यू आर एस कंपनी में बतौर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। कंपनी में काम करने के दौरान लगभग दो फ्लोर के ऊपर से लिफ्ट के फास्ट टाइपिंग करने के दौरान अचानक वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने हरिओम कुमार को मृत घोषित कर दिया।

मजजूर कुछ दिन पहले ही चेन्नई काम की तलाश में गया था। चेन्नई के आरआर नगर में अपने सहयोगी मजदूरों के साथ रह कर यू आर एस कंपनी में काम करता था, गांव के कई लोग भी इस कंपनी में काम करते हैं। मौत कि खबर मिलते ही परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हुआ है। साथ ही गांव में मातम सा माहौल हो गया है।मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।जो अविवाहित था। इधर मृतक का शव शुक्रवार को लगभग शाम तक आने कि उम्मीद जताई जा रही है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More