रांची के पुराने पुलिस आवास जो कि कोतवाली थाने में स्थित है जहां महिला थाने सहित कई थाने के पुलिसकर्मी रहते है 22 जनवरी की रात में एक नशेड़ी युवक ने पुलिस के आवास में घूस कर कुत्ते को खोल कर ले गया था जिसके बाद मामला बगल में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी को खंगालते हुए चोरों तक पहुंच कर धर दबोचा।
पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये पहुंचा चोर तक केस के आईओ राजीव ने बताया कि चोर को शहीद चौक से लेकर मौलाना आजाद कालोनी सीसीटीवी में देख कर पकड़ा।
कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए कुत्ते को ढूंढ़ निकाला। कुत्ते को उसके मालिक के घर के बाहर से चुरा लिया गया था। इसके बाद मालिक ने कुत्ते की तलाश के लिए मामला दर्ज कराया था। चोरों की पहचान मो शहनाज पथरकूदवा अजाद बस्ती निवासी हैं।वहीं खरीद करने वाला आबिद जो कि पशु पक्षियों के खरीद बिक्री करता था पुलिस ने मौलाना आजाद कालोनी में धर दबोचा
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!