Table of Contents
भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल
नई दिल्ली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस टूनार्मेंट में अब तक अजेय रही है, और उसने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। आज की जीतने वाली टीम 6 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल में मुकाबला करेगी।
मैच और प्रसारण का विवरण
मैच: भारत बनाम अफगानिस्तान
तारीख: बुधवार, 4 फरवरी 2026
समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 01:00 बजे
स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे, जिम्बाब्वे
लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
संभावित प्लेइंग XI
भारत (India U19): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान/दीपेश देवेंद्रन।
अफगानिस्तान (Afghanistan U19): महबूब खान (कप्तान/विकेट कीपर), फैसल शिनोजादा, खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान।
मैच की अहमियत और मुख्य खिलाड़ी
भारतीय टीम का यह 12वां सेमीफाइनल है, जिसमें वेदांत त्रिवेदी और कप्तान आयुष म्हात्रे शानदार फॉर्म में हैं। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की ताकत उनकी स्पिन गेंदबाजी और फैसल शिनोजादा जैसे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैं। पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहले ही फाइनल में जगह बनाई है। आज की विजेता टीम फाइनल में इंग्लैंड के सामने खड़ी होगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!