गिरिडीह ( Giridih ) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब कुत्तों ने जमीन खोदनी शुरू की और शव के कुछ हिस्से बाहर आ गए। घटना जमुआ थाना क्षेत्र के नावाडीह ओपी के कुरहोबिंदो पंचायत स्थित ऊंटापत्थर इलाके की है। बुधवार को जब शव दिखाई दिया, तो इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकाला। शव के अलग-अलग हिस्से बिखरे हुए थे, जिससे हत्या की बेरहमी साफ नजर आ रही थी। शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतका की उम्र 20 से 25 साल के बीच होगी। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती की हत्या कहीं और की गई या फिर यहीं पर उसे मारा गया।
यह भी पढ़े… 11 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश, फिर आरोपी के साथ जो हुआ…
यह भी पढ़े… संत मदर टेरेसा प्ले स्कूल के प्रिंसिपल ने 14 वर्षीय बच्ची के साथ की अश्लील हरकत
यह भी पढ़े… अबतक नहीं चुने गए JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तो क्या टल जाएगा मैट्रिक और इंटर एग्जाम ?
खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव लगभग 15 दिन पुराना लग रहा है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। नावाडीह ओपी प्रभारी को हर पहलू की जांच करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस जल्द ही मृतका की पहचान कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!