बालूमाथ ।बालूमाथ थाना क्षेत्र के कुसुमाही रेलवे साइडिंग में रविवार की सुबह 9:00 बजे अज्ञात बंदूकधारियों ने बालूमाथ प्रखंड के जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष दिल शेर खान को गोली मारकर हत्या कर दी ।साइट इंचार्ज शैलेश सिंह ने बताया कि कुशमाही साइडिंग में कोयले के भंडारण में आग लगा हुआ था उसी को बुझाने को लेकर निरीक्षण करने दिलशेर खान आए हुए थे ईसी बीच 2 अपाची मोटरसाइकिल में 6 बंदूकधारी नकाबपोश दिलशेर खान के समीप पहुंचकर नजदीक से गोली मार दी और अपाची बाइक में बैठकर चेताग पहाड़ की ओर निकल गये ।

घटना की सूचना पाकर बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद,पुलिस इंस्पेक्टर शशी रंजन,बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व दिलशेर खान को शव को कब्जे में ले लिया घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बालूमाथ चतरा एनएच 22 को मुरपा मोड़ एवं मकईयाताड़ के समीप जाम कर दिया ।समाचार लिखे जाने तक दोनों स्थानों पर सड़क जाम लगी हुई है सड़क जाम होने से सड़क के किनारे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है ।घटना की सूचना पाकर लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए। ज्ञात हो कि दिलशेर खान कुशमाही में साइड इंचार्ज के रूप में देखरेख का कार्य करते थे कुशमाही साइडिंग जेएमएम जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के द्वारा संचालित किया जाता है ।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!