
झारखंड के रामगढ़ में गुरुवार की रात इंटर की छात्रा के रेप मर्डर की मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा लिया है। त्वरित छानबीन में हत्यारे की गिरफ्तारी की जा चुकी है। छात्रा की हत्या उसके बेवफा प्रेमी संतोष कुमार महतो ने ही की थी। हत्या से पहले संतोष ने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया था।
ऐसे की हत्या
जिले के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि छात्रा और संतोष कुमार महतो के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने पहले भी शारीरिक संबंध स्थापित किए थे। गुरुवार की देर शाम संतोष ने फोनकर गर्लफ्रेंड को बुलाया। थोड़ी दूर पर उसका नया घर बन रहा था जहां उसके अन्य परिजन मौजूद थे। संतोष के बुलाने पर छात्रा वहां से निकल गई थी। संतोष उसे लेकर एक टेंट हाउस के गोदाम में ले गया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इस पर शराब के नशे में संतोष ने उसकी गाला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया और फरार हो गया।
आरोपी ने कबूला अपना जुर्म
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी का दबाव डालने पर उसने युवती का गला घोटकर हत्या कर दी और पुलिस को भ्रम में डालने के लिए शव फंदे से लटका दिया।
बता दें कि गुरुवार की शाम छात्रा घर से पानी लेने की बात कहकर पास के कुएं पर गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। घरवाले जब छात्रा को खोजने लगे तो उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान कुछ बच्चों ने छात्रा को तीन युवकों द्वारा टेंट हाउस में ले जाने की बात बताई। मामले के उद्भेदन करने के अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक, इंस्पेक्टर गोला विद्या शंकर, बरलंगा थाना प्रभारी अमित कुमार, गोला थाना प्रभारी सिद्धांत, सअनि अखिलेश सिंह सहित बरलंगा थाना पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!