झारखंड के जिम्नास्टिक खिलाड़ी, टीम मैनेजर, जज और कोच पंजाब रवाना

26 से 29 नवंबर तक फगवाड़ा में राष्ट्रीय सीनियर आर्टिस्टिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता

रांची। पंजाब के फगवाड़ा जिले के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार 26 से होने वाले सीनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम पंजाब रवाना हो गयी है। यह प्रतियोगिता शनिवार 26 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। सीनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के जिम्नास्टिक खिलाड़ी, टीम मैनेजर, जज और कोच रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। खिलाड़ियों को रवाना करने के लिए स्टेशन में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। सभी ने खिलाड़ियों को पुष्प देकर शुभकामनाएं दी। पंजाब रवाना होने वाले टीम के सदस्यों को लायन्स क्लब आॅफ इस्ट के अध्यक्ष रतन अग्रवाल की ओर से टी शर्ट प्रदान किया गया। खिलाड़ियों ने टेÑेन से रवाना होने से पहले कहा कि हमलोग पूरी लगन और क्षमता से अपना खेल का प्रदर्शन करेंगे। हमें उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपने राज्य का नाम रौशन करेंगे। झारखंड जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, सचिव निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, लायन्स क्लब आॅफ इस्ट के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कोषाध्यक्ष गोविंद झा, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव दीपक गुप्ता, आशुतोष द्विवेदी, धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय तथा अन्य जिला संघों ने टीम के जीत की शुभकामनाएं देकर विदा किया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More