रांची। झारखंड जदयू के नये प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी आज रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर अशोक चौधरी का स्वागत करने के लिए राज्यसभा सांसद खीरू महतो के साथ पार्टी के नेता श्रवण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। रांची पहुंचने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बतौर प्रभारी यह उनका झारखंड का पहला दौरा है। इससे पहले वह कई बार झारखंड आए हैं। लेकिन प्रभारी बनने के बाद वह पहली बार रांची पहुंचे है। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड का रिश्ता भाई-बहन का है। आज से कुछ वर्ष पहले तक झारखंड बिहार का हिस्सा हुआ करता था और यहां पर उसकी पार्टी का एक बड़ा जनाधार था। लेकिन कई कारणों से झारखंड में जदयू कमजोर हो गई थी। अब उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में पार्टी फिर से अपने पुराने रूप में आएगी उन्होंने कहा कि वर्तमान में झारखंड के हालात को लेकर उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए अगले दो दिनों तक व पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद फिर पार्टी की स्थिति पर बात करेंगे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!