जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में डोबो पुल के आगे कंदरपेरा जाने वाली सड़क पर रविवार रात एक कार में अचानक आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब कार डोबो से कांंदरबेड़ा की दिशा में जा रही थी।
आसपास के लोगों ने दी आग लगने की सूचना
जब कार में आग लगी, तो वहां मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाना शुरू किया। इससे कार में सवार लोग तुरंत बाहर निकल गए। आग बुझाने का प्रयास शुरू करने से पहले ही कार तेजी से जलने लगी। कुछ स्थानीय लोगों ने अग्निशामक सेवा को भी सूचित किया, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
सड़क पर लगा जाम
इस घटना के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। आग के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। जानकारी के अनुसार, इन दिनों गर्मी अधिक होने के कारण शॉर्ट सर्किट की आशंका व्यक्त की जा रही है।

