आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में अनियमितता व छात्रों पर कार्रवाई का विरोध

रांची विधानसभा युवा कांग्रेस ने अरगोड़ा चौक में चलाया हस्ताक्षर अभियान

रांची। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में अनियमितता को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के खिलाफ प्रशासन द्वारा हिंसक कार्रवाई के विरोध में रांची विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा अरगोड़ा चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कमिटी के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि बिहार और यूपी में पुलिस द्वारा छात्रों को जिस तरह बर्बरतापूर्ण तरीके से पीटा गया है। उसके खिलाफ रांची विधानसभा युवा कांग्रेस ने यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। जिसको लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जिस तरह कहा है कि 35 हजार नौकरी के लिए सवा करोड़ आवेदन आये। इसलिए परीक्षा को लेकर परेशानी हुई तो वो इसपर जवाब दें कि आखिर देश मे भाजपा सरकार के राज में सरकारी नौकरियों में देश के छात्रों को इतने कम मौके क्यों मिल रहे। प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद ने कहा कि आज देश मे सरकारी नौकरियों की संख्या में इजाफा हो जाय। हर विभाग में कर्मचारियों की बहाली शुरू हो जाय। परीक्षा तय वक़्त से आयोजित हो जाय, परीक्षाफल में देरी न हो, तो छात्रों को आंदोलन करने की आवश्यकता कभी नही पड़ेगी। रांची विधानसभा युवा कांग्रेस इस तरह के टाल मटोल रवैये का पूर्ण रूप से विरोध करती है और आश्वस्त करती है कि आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालो में शिवम सोनी, जस्सी हर्ष, अम्बर, संजू, आकांक्षा, श्रुति, प्रत्युष समेत कई सदस्य शामिल थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More