सिमडेगा। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र से केबुल-तार चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि मेरोमडेगा-कसबहार, बूढ़ा पहाड़ जंगल से तीन चोरों को, चोरी किये गये 6 बंडल केबुल-तार एवं चोरी में प्रयुक्त हैक्सा ब्लेड, दो लोहे के ब्लेड एवं रिंच के साथ धर-दबोचा। गिरफ्तार तीनों चोर, ओडिशा के सुन्दरगढ़ जिला के निवासी हैं। इन तीनों चोरों के पेशेवर गिरोह के रूप में घटना को अंजाम दिया गया है। ठेठईटांगर पुलिस टीम, टांगरपाली एवं आईडेनफाड़ी थानों से तीनों चोरों का अपराधिक इतिहास का पता कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया गिरफ्तार अपराधियों में मुरली महन्ता, एनके नगर सेक्टर नंबर-22 राऊरकेला, 2 सूरज महतो, राऊरकेला फर्टिलाईजर और 3 आकाश दास राऊरकेला सेक्टर नम्बर-22 नारायण मार्केट शामिल है। इनके पास से 6 बंडल काला रंग का केबुल-तार, लोहे का हैक्सा ब्लेड (आरी), दो लोहे का ब्लेड और एक लोहे का रिंच बरामद किया गया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!