जामताड़ा (फतेहपुर):- बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड सरकार के झारखण्ड महिला विकास समिति द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के सभी 15 पंचायत के कुल-179 गाँव के 84 तेजस्विनी कल्वो के पंजीकृत किशोरी युवतियों ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाये इस अवसर पर तेजस्विनी कल्वो के किशोरी युवतियों ने जागरुकता रैली, पोस्टर मे महिला हिंसा उन्मूलन हेतु तरह तरह स्लोगन लिखकर, चित्रकला आदि गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य किये साथ ही घरेलू हिंसा का विडियो कल्वो मे दिखाया गया साथ ही हिंसा से बचने का उपाय हेतु 1091 टोल फ्री नम्बर का उपयोग करते हुए सहयोग ले सकते हैं सन 2005 ई को महिलाओं के संरक्षण अधिनियम पारित हुआ था जिसमे महिलाओं को अनेक तरह के अधिकार दिया गया महिलाओं पर मौखिक, भावनात्मक, शारिरिक एवं अन्य अभद्र टिप्पणी से उनके गरिमा पर ठेस पहुँचाना एवं अपराध के श्रेणी मे गिना जाता है इसके लिए राष्ट्रीय महिला आयोग विधिक महिला आयोग में शिकायत किया जा सकता है चुप्पी तोड़े घरेलू हिंसा से बचें
इस अवसर पर फतेहपुर प्रखण्ड समन्यवक विवेक कु सिंह, प्रखण्ड क्षेत्रीय समन्यवक शान्ति गोपाल महतो, बापन मंडल आदि ने महिला हिंसा पर विचार रखे इस अवसर पर पुतुलजोड़, लखियाबाद, डुमरिया, राधामाठ,बनुडीह, आसनमोड़ा, ताम्बाजोड़, तिलाकी, धतुला,खजुरिया, बनगड़ी, माझलाचाला, माझलाडीह, जामजोड़ी, दिगलग्राम,पाथराबाद, उतमडीह, आंधारो, चिताकुंडी, दुधानी आदि कल्वों में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के सदस्यों गणों का सराहनीय योगदान रहा!
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!