ईसीएल  की बंद खदान की गहरी खाई में गिरा मासूम

जताई जा रही मौत की आशंका, देवघर से बुलाई गई NDRF की टीम

गोड्डा। ईसीएल की राजमहल परियोजना की बंद खदान में गिरने से एक किशोर लापता हो गया है। अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। बंद खदान में पानी भरा है। इसकी गहराई भी काफी अधिक है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार की सुबह कोयला चुनने गए किशोर 14 वर्षीय शहनवाज अंसारी राजमहल परियोजना के खनन क्षेत्र स्थित गहरी खाई में जा गिरा। उसमें पानी भरा हुआ है। गहरी खाई में गिरने से किशोर की मौत का अंदेशा जताया जा रहा है। पानी की गहराई काफी अधिक होने के कारण किशोर को निकाला नहीं जा सका है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। वहीं, महागामा अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर देवघर से एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।

एक दशक से बंद खदान में लोग आते हैं कोयला चुनने : 14 वर्षीय शाहबाज अंसारी बड़ा भोड़ाई का रहने वाला है। उसके पिता का नाम सजाम अंसारी है। बता दें कि ईसीएल की राजमहल परियोजना की ओर से एक दशक पूर्व बड़ा भोड़ाई के भादो टोला में कोयला खनन किया जाता था। अब यह क्षेत्र पुर्नवास स्थल बन गया है। बंद खदान के आसपास स्थानीय लोग अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए कोयला चुनते हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More