भारत ए ने पाकिस्तान ए को 8 विकेट से हराकर विमेंस एशिया कप में जीत हासिल की

by TejaswitaTejaswita Mani
India A Vs Pakistan A: विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत के आगे पाकिस्तानी टीम बेबस, 8 विकेट से दी मात

नई दिल्लीः भारतीय विमेंस A टीम ने रविवार को बैंकॉक स्टेडियम में आयोजित विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के ग्रुप A मैच में पाकिस्तानी विमेंस A टीम को 8 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहले पाकिस्तान टीम को 18.5 ओवर में 93 रन पर समेटा गया और फिर भारत ने 10.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी का प्रदर्शन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में 93 रन बनाए। पाकिस्तानी बल्लेबाजी में विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। केवल शवाल जुल्फिकार, गुल रुख और अनूशा नासिर ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। शवाल जुल्फिकार ने 29 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाए, जबकि गुल रुख ने 28 गेंदों में एक छक्के और एक चौके के साथ 21 रन बनाए। अनूशा नासिर ने 100 के स्ट्राइक रेट से 17 रन बनाये, जिसमें दो चौके शामिल थे। भारत के लिए कप्तान राधा यादव, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर ने दो-दो विकेट लिए। जिंतीमानी कलिता और मिन्नू मणि ने एक-एक विकेट लिया।

रन चेज में प्रारंभिक मुश्किलें

भारत की A टीम ने पाकिस्तान A के खिलाफ रन चेज में खराब शुरुआत की। पारी की पहली गेंद पर ही हुमैरा काज़ी का विकेट गिर गया, जिसका कैच नेहा शर्मा ने लिया। इसके बाद, वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अनुष्का ने 26 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे, उन्हें मोमिना रियासत ने आउट किया। इस बीच ओपनर वृंदा दिनेश ने सिर्फ 29 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाएं, जिसमें 12 चौके शामिल थे। तेजल हसबनीस ने भी नाबाद 12 रन बनाए।

मैच के लिए भारतीय A की प्लेइंग XI

भारतीय A की प्लेइंग XI: हुमैरा काज़ी, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादिवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर, और जिंतीमानी कलिता।

मैच के लिए पाकिस्तान A की प्लेइंग XI

पाकिस्तान A की प्लेइंग XI: यूसरा आमिर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), ओमैमा सोहेल, गुल रुख, इमान नसीर, वहीदा अख्तर, अनूशा नासिर, मोमिना रियासत, और नेहा शर्मा।

ग्रुप में टीम

ग्रुप A में भारत A के साथ पाकिस्तान A, नेपाल और यूनाइटेड अरब अमीरात शामिल हैं। ग्रुप B में थाईलैंड, मलेशिया, बांग्लादेश A और श्रीलंका A हैं। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में स्थान बनाएंगी। सेमीफाइनल 20 फरवरी को आयोजित होंगे, जबकि फाइनल 22 फरवरी को होगा।

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए टीमों की पूरी सूची

भारतीय A टीम: हुमैरा काज़ी, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि, ममता मादिवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, नंदिनी कश्यप, सोनिया मेंधिया, जिंतीमानी कलिता, नंदिनी शर्मा, और दीया यादव।

पाकिस्तान A टीम: यूसरा आमिर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), गुल रुख, नोरीन याकूब, वहीदा अख्तर, इमान नसीर, ओमैमा सोहेल, अनूशा नासिर, मोमिना रियासत, सैयदा मासूमा जहरा, उम्म-ए-हानी, लुबना बेहराम, कोमल खान और नेहा शर्मा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More