कुड़मी समाज का अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम, आज भी कई ट्रेनों का परिचालन किया गया रद्द

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

कुड़मी समाज का अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम का रेल परिचालन पर असर

आंदोलन को देखते हुए आज भी कई ट्रेनों का परिचालन किया गया रद्द, अधिसूचना जारी

जमशेदपुर। कुड़मी समाज का राज्य के कई स्टेशनों के पास चल रहे अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम से आज भी रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। आंदोलन के कारण रेलवे ने 23 सितंबर की कई ट्रेनों का परिचालन का रद्द कर दिया है। रेलवे ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है। कुड़मी आदिवासी का दर्जा देने की मांग को लेकर कुड़मी समाज आंदोलनरत है। कुड़मी जनजाति के विभिन्न संगठनों के द्वारा अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम किया गया है। जिससे रेल परिचालन बाधित हुआ है। साउथ ईस्टर्न रेलवे के अंतर्गत अलग अलग रेल मंडल में चल रहे जन आंदोलन के कारण रेलवे ने आज 23 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी किया है। इसमें जमशेदपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें इसमें शामिल हैं। जबकि प्रतिदिन सुबह शाम चलने वाली टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है। अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम का असर लगातार रेल परिचालन पर पड़ रहा है। रेलवे ने कहा है कि अगर आंदोलन वापस ले लिया जाता है तो रद्दीकरण परिवर्तन के अधीन है।

आज इन ट्रेनों को किया गया है रद्द
08060/08059 टाटानगर-खड़गपुर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन, 12814/12813 टाटानगर-हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस, 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम एक्सप्रेस, 18183/18184 टाटानगर-दानापुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 08055/08056 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन, 08174/08173 टाटानगर-आसनसोल-टाटानगर स्पेशल ट्रेन शामिल है। वहीं 08160/08159 टाटानगर-खड़गपुर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन, 12021/12022 हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 22861/22862 हावड़ा-कांताबंजी-हावड़ा एक्सप्रेस, 13301/13302 धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस, 08014/08013 चक्रधरपुर-टाटानगर-चक्रधरपुर स्पेशल ट्रेन को भी रद्द किया गया है। जबकि 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा स्पेशल ट्रेन, 03595/03596 बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी स्पेशल ट्रेन, 08649/08650 आद्रा-पुरुलिया-आद्रा स्पेशल ट्रेन, 03598/03597 आसनसोल-रांची-आसनसोल स्पेशल ट्रेन, 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमोह-चक्रधरपुर एक्सप्रेस भी आज रद्द रही। 03592/03591 आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल स्पेशल, 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस, 03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल स्पेशल ट्रेन, 18086 रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेनें को आंदोलन को देखते हुए आज रद्द कर दिया गया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More