रांची। झालसा के निदेर्शानुसार न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन पर व्यववहार न्यायालय के डालसा हॉल में आज से 23 सितंबर तक पारिवारिक व अन्य मामलों के निष्पादन के लिए विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष मध्यस्थता अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रशिकेश कुमार, अतिरिक्त न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय,संजीता श्रीवास्तव, अतिरिक्त न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अनिल पाण्डेय और बार एसोसिएशन रांची जिला केअध्यक्ष,शम्भू प्रसाद अग्रवाल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकार राकेश रंजन एवं सिविल जज सिनियर डिविजन राम कुमार लाल गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय, रांची के न्यायिक दंडाधिकारी, मध्यस्थ, पीएलवी एवं अन्य मौके पर उपस्थत थे। उदघाटन के दौरान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रशिकेश कुमार ने कहा कि बार एसोसिएशन के सहयोग के बिना हम कोई भी कल्पना नहीं कर सकते हैं। शम्भू प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन सुखद एवं शुभ है। इस विशेष मध्यस्थता अभियान में अधिक से अधिक लंबित मामलों का निबटारा कर न्यायालय के बोझ को कम किया जायेगा। धन्यवाद ज्ञापन डालसा सचिव राकेश रंजन ने किया। मध्यस्थता अभियान में अधिक से अधिक वादों को निबटारा कर वादकारियों को सुलभ न्याय दिलाने और लंबित वादों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने के लिए अनुरोध किया। पांच दिवसीय आॅनलाईन विशेष मध्यस्थता अभियान के पहले दिन कुल 13 मामलों में सफलता मिली।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!