दुमका। नगर थाना क्षेत्र के बक्शीबांध निवासी 27 साल के रौशन कुमार ने दुधानी पंचायत की मुखिया जूली मरांडी सिन्हा से एकतरफा प्यार के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में दुमका मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। यहां भी वह मुखिया के बिना धनबाद अस्पताल जाने को तैयार नहीं हो रहा था। इधर मुखिया ने युवक पर गाली देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। युवक के पिता ने मुखिया पर बेटे को अपने प्यार में पागल करने का आरोप जड़ा है। इस मामले में रविवार को थाने से लेकर अस्पताल तक घंटों ड्रामा हुआ। दरअसल, सुबह रौशन और मुखिया के घरवालों में कहासुनी हुई। शिकायत नगर थाना पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाने में ही युवक उल्टी करने लगा। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई। वहां मुखिया भी पहुंची। उसने रौशन से कहा कि ऐसा क्यों किया है। युवक के पिता धर्मेंद्र का कहना था कि बेटा प्रेम में पागल हो गया है। मुखिया ने उसका शोषण किया है। इसी कारण उसने कीटनाशक खाया है। एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी व पुलिस निरीक्षक नवल किशोर सिंह भी अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने युवक को धनबाद जाने को कहा। तब वह बिना मुखिया के बिना जाने को ही तैयार नहीं हुआ। उसे भेजने की कोशिश की गई तो उसने गाड़ी से उतरने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी प्रकार उसे धनबाद भेजा।
मुखिया पद से हटाने का षड्यंत्र
वहीं इस पूरे मामले में मुखिया का कहना है कि कोई एकतरफा प्रेम करता है, जबरदस्ती कहे प्यार है तो इसमें उनका क्या दोष। यह भी कहा कि सारी घटना मुखिया पद से उनको हटाने की है। जब से चुनाव जीतीं हैं, विरोधी परेशान कर रहे हैं। 6 नवंबर को पंचायत भवन में हमारे साथ मारपीट की गई। दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। रौशन ने शनिवार को विरोधी के साथ मिलकर गवाही दे दी। घर आकर जान से मारने की धमकी भी दी। गवाही देने से पहले मैसेज भी किया।
दुमका थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिन्हा ने बताया कि, युवक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। उसने कोई दवा खा ली है, उसका असर कुछ दिन तक रहता है। मुखिया ने गाली गलौज व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें,
दुधानी पंचायत की मुखिया जूली मरांडी ने अप्रैल 2013 में सुमित सिन्हा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद अपना नाम जूली मरांडी सिन्हा लिखने लगी। शादी के बाद से वह पति के साथ रह रही हैं और फिलहाल उनकी कोई संतान नहीं है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!