जमशेदपुर। साकची स्थित हाथी घोड़ा मंदिर के निकट एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रक के साथ थोड़ी दूर घसीटती चली गई। इसके बाद गुस्से में आकर कार चालक ने कार को ट्रक के आगे खड़ा कर दिया। जिससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों को थाना ले गई। घटना में कार एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओडिशा के बड़बिल से अपने किसी कार्य को लेकर मानगो जा रहे थे। इस दौरान दीपक तिवारी की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि कार पर सवार दो लोग सुरक्षित बच गये। कार चालक दीपक तिवारी का कहना है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मारी और 500 मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया जहां लोगों के चिल्लाने पर ट्रक रुकी है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!