लालपुर चौक के समीप नगर निगम की जमीन पर अवैध दुकान निर्माण रोका गया

पूर्व पाषर्द अभय सिंह की सूचना पर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने की कार्रवाई

रांची। लालपुर चौक के समीप बीआईटी एक्सटेंशन के निकट नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने हटाया गया। रांची नगर निगम की सड़क किनारे स्थित भूमि को अतिक्रमण कर वहां अवैध तरीके से कई लोगों के द्वारा दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी सूचना पूर्व पाषर्द अभय कुमार सिंह ने कई दिनों पहले ही नगर निगम को दे दी थी। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से ये दुकानदार बेधड़क अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर रहे थे। इस बीच एक बिरयानी की दुकान भी शुरू कर दिया गया है। आज पुन: पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह की सूचना पर रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट की टीम दोपहर को पहुंची और दुकानदारों से नगर निगम की भूमि में निर्माण से संबंधित कागजात की मांग की। अवैध रूप से दुकान का निर्माण करने वाले कोई भी दुकानदार से कागजात प्रस्तुत नहीं किया। जिसके बाद इंफोर्समेंट की टीम ने दुकानों का निर्माण बंद करा दिया और सभी दुकानदारों का नाम और पता लिखकर नगर निगम में बुलाया। इसके बाद निर्माण करा रहे लोग दुकानों का निर्माण बंद कर हट गये। इंफोर्समेंट की टीम की ओर से बताया गया कि सभी आरोपी को नगर निगम बुलाया गया है, दोषी पाये जाने पर अतिक्रमण से संबंधित कानून के तहत सभी पर कार्रवाई की जायेगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More